Saturday, June 16, 2018

वो एक अधूरी सी नींद

वो एक अधूरी सी नींद
जाने क्यों अधूरी रह गयी,
वजह जी जान से जानी मगर
फिर भी वजह आधी अधूरी रह गयी,
रात के अंधेरे में जब खोजा बहुत
तब जाकर एक जवाब मिला था ।

वो भी अधूरी सी नींद की तरह
अधूरा सा जवाब मिला था ।

तब हुआ सिलसिला शुरू
अधूरे से जवाबो को पूरा करने का,
पूरे जवाब तो आजतक न मिले
बस पूरा करते करते
वो अधूरी सी नींद की तरह
जिंदगी अधूरी बन के रह गयी।

अब तो नींद तू जवाब दे
थोड़ा सा तो सुकून दे
बन आ किसी रात सपने में
एक जादू की तरह
वो जवाब बन के, वो दुआ बन के
जो पूरा करे सारे ख्वाबो को
सारे अधूरे सवालो को
सारे अधूरे से रिश्तों को

बस अब सुकून मिले उस अजीब नींद को
जो मेरे हिस्से में आई में आई
पलके बंद हुई जब जब मेरी
धड़कनो ने नींद उड़ा दी मेरी ।

वो एक अधूरी सी नींद
अधूरी सी रह गयी
शायद कभी पूरी हो जाये
शायद कभी पूरी हो जाये।